मोदी कैबिनेट के विस्तार पर चर्चा के लिए पीएम आवास पर आज शाम होने वाली बैठक रद्द
Image Credit: Twitter@ANI
मोदी कैबिनेट के विस्तार पर चर्चा के लिए पीएम आवास पर आज शाम होने वाली बैठक रद्द हुई। बैठक में शामिल होने के लिए सांसदों को दिल्ली आने का आदेश दिया गया था। बैठक में जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण समेत कई मंत्री शामिल होते। बैठक को लेकर अभी और कोई जानकारी नहीं है। मंत्रिमंडल विस्तार में आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।