मोहन सिंह गिल ने 83 साल की उम्र में पास की एमए की परीक्षा
Image Credit: Twitter
दिल मे कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो उम्र भी रास्ता नही रोकती। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है पंजाब के मोहन सिंह गिल ने। जिन्होंने 83 साल की उम्र में अंगेजी से एमए की परीक्षा पास कर ली है। गिल ने माहिलपुर के खालसा कॉलेज से स्नातक की डिग्री लेने के बाद 1957 में पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके बाद वे अध्यपक की नौकरी के लिए अफ्रीकी देश केन्या चले गए थे।