मुंबई समेत कई इलाके जलमग्न, जलगांव में बिगड़े हालात
Image Credit: ANI
मुंबई और उत्तरी कोंकण के महानगरीय क्षेत्र पालघर, ठाणे व रायगढ़ जिले में मंगलवार की तड़के बारिश शुरू हुई जो दिनभर जारी रही। वहीं, उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव की चालीसगांव तहसील और मराठवाडा के औरंगाबाद की कन्नड़ तहसील में भारी बारिश हुई। इससे नदियां और जलाशय उफान पर आ गए। औरंगाबाद से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के एक पहाड़ी खंड ऑतराम घाट पर भूस्खलन के कारण यातायात अवरुद्ध हुआ।