दुनियाभर में 1.46 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 6.09 लाख से ज्यादा मौतें
Image Credit: Shortpedia
दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बीते दिन तक 1.46 करोड़ के पार हुई, मृतकों की संख्या 6.09 लाख के पार हुई। रूस में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 600 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 7.77 लाख का आंकड़ा पार कर गई। रूस में नए मामले घटने के साथ पिछले 24 घंटे में 3,258 लोग ठीक भी हुए हैं। इस कारण रूस में हालात सुधरते हुए दिखाई दे रहे हैं।