म्यांमार में खदान में भूस्खलन, 100 से ज्यादा लापता, 70 से अधिक झील में बहे
Image Credit: Amar Ujala
उत्तरी म्यांमार के काचिन प्रांत स्थित एक दूरस्थ जेड खदान में बुधवार तड़के भूस्खलन हुआ। इस दौरान 100 से ज्यादा लोग लापता हुए जबकि 70 से अधिक झील में बहे। 25 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा बुधवार तड़के करीब 4 बजे हुआ। बता दें कि भूस्खलन में कम से कम पांच युवतियां और तीन छोटी दुकानें भी दब गईं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।