पंजाब से 100 से अधिक निहंग दिल्ली के कस्तूरबा नगर पहुंचे, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
Image Credit: Shortpedia
पंजाब से 100 से अधिक निहंग विवेक विहार के कस्तूरबा नगर पहुंचे हैं। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। दरअसल, बीते दिनों कथित तौर पर एक सिख लड़की के साथ अभद्रता की गई थी। जिसके बाद निहंग सिख दिल्ली पहुंचे। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने ट्वीट के जरिये पीड़िता के सुसाइड करने और घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया।