फिलीपीन तूफान में 200 से ज्यादा मौतें अब तक हुईं, 1.80 लाख लोग बेघर
Image Credit: Maritime review
फिलीपीन में तूफान 'राय' की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 208 हुई जबकि 52 अब भी लापता हैं। ज्यादातर मौतें केंद्रीय विसायत क्षेत्र (129) में हुई हैं। इसके बाद पश्चिमी विसायत में 22 लोग मारे गए। इनके अलावा करागा में 10 और उत्तरी मिंडानाओ में सात मौतें भी हुई हैं। लोग भोजन-पानी को भी मोहताज हैं। 1.80 लाख लोग अब भी बेघर हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।