दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बने रिलायंस के चेयरमैन Mukesh Ambani
Image Credit: Shortpedia
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की संपत्ति बढ़कर 80.6 अरब डॉलर हो गई। उनकी संपत्ति में इस साल कुल 22 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। उन्होंने फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट को इस लिस्ट में पीछे छोड़ दिया। फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और अमेजन के जेफ बेजोस उनसे आगे हैं।