पांच दिन में भंग हो जाएंगे नगर निगम, एसडीएमसी के कार्यकाल का आज अंतिम दिन
Image Credit: Wikipedia
दिल्ली में सभी नगर निगम अगले पांच दिनों में भंग हो जाएंगे। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो जाएगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम का कार्यकाल 19 को तो पूर्वी दिल्ली नगर निगम का कार्यकाल 22 मई को पूरा हो जाएगा। दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम 2022 के अनुसार, निगम की पहली बैठक होने तक निकायों के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार स्पेशल ऑफिसर की नियुक्ति करेगी।