एन बीरेन सिंह को मणिपुर का अगला मुख्यमंत्री चुना गया, फिर दूसरी बार दिया गया मौका
Image Credit: Shortpedia
मणिपुर के अगला मुख्यमंत्री का नाम अब साफ हुआ। मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया है। रविवार को भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू की मौजूदगी में हुई बैठक में बीरेन सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई। गौरतलब है कि बीते दिनों एन बीरेन सिंह ने आलाकमान से दिल्ली में मुलाकात की थी।