नकवी का कांग्रेस पर तंज- 'पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला' बन गई है कांग्रेस
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पार्टी पर दुश्मनों को समर्थन देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'जब देश का सुरक्षा बल दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा हो। उस वक्त आप दुश्मनों को ऑक्सीजन देने वाली हरकतें कर रहे हैं। इसी वजह से कांग्रेस पार्टी सिमटती जा रही है।' उन्होंने कहा, 'आज की तारीख में कांग्रेस पार्टी 'पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला' बनकर रह गई है।'