छोटे से रॉकेट से मंगल से मिट्टी और चट्टानों के नमूने लाएगी नासा
Image Credit: News Sky
लॉकहीड मार्टिन स्पेस लिटिलटन कंपनी द्वारा बनाए जाने वाले एक रॉकेट के जरिए नासा मंगल ग्रह से मिट्टी और चट्टानों के नमूने लाएगी। मार्स सैंपल रिटर्न प्रोग्राम के तहत नासा मार्स एसेंट व्हीकल के जरिये मंगल की सतह से अंतरिक्ष में यान तक चट्टानों, मिट्टी और हवाओं के नमूनों को पहुंचाएगा। यह पहली रोबोटिक यात्रा होगी और एमवी को मंगल तक भेजा जाएगा। एमएवी किसी दूसरे ग्रह से प्रक्षेपित किया जाने वाला पहला रॉकेट होगा।