इंदौर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने दिल्ली में किया सम्मानित
Image Credit: Amar Ujala
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा 29 मार्च को दिल्ली के विज्ञान भवन में इंदौर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया। इंदौर की ओर से सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर मनीष सिंह ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार- 2020 में पश्चिम जोन में इंदौर सर्वश्रेष्ठ जिला रहा। जल संरक्षण, अवशिष्ट जल को साफ करके इसके पुनः उपयोग और जल पुनर्भरण के प्रयोगों के कारण इंदौर को पुरस्कार मिला।