सीमा में प्रवेश पर नेपाली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, धरने पर बैठे लोग
Image Credit: shortpedia
लॉकडाउन के बीच भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। अपने वतन जाने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर सैकड़ों की संख्या में नेपाली मूल के लोग अड़ गए। इसके बाद पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस की सख्ती के चलते किसी भी नागरिक को नेपाल में प्रवेश नहीं मिल सका। अब वे भारत- नेपाल सीमा के बीच में स्थित नो मेंस लैंड पर धरने पर बैठ गए हैं।