भविष्य को बचाने के लिए सिगरेट की बिक्री पर बैन लगाएगा न्यूजीलैंड
Image Credit: 7 news
न्यूजीलैंड तंबाकू उद्योग पर दुनिया की सबसे कठिन प्रतिबंध लगाने जा रहा है। न्यूजीलैंड सरकार ने युवाओं के सिगरेट खरीदने पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई है। न्यूजीलैंड सरकार ने यह तर्क दिया है कि धूम्रपान को कम करने के अन्य प्रयासों में बहुत लंबा समय लग रहा था। 14 साल से कम लोगों को 2027 से कभी भी इस प्रशांत देश में सिगरेट खरीदने की अनुमति नहीं दी जाएगी।