जम्मू-कश्मीर में नाइट कर्फ्यू लगा, रात 9 से सुबह 6 बजे तक गैर-जरूरी गतिविधियों पर रोक
Image Credit: Dna India
जम्मू-कश्मीर में नाइट कर्फ्यू सख्ती के साथ लागू करने को कहा गया है। कर्फ्यू रात 9 से सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान गैर-जरूरी गतिविधियों पर रोक रहेगी। बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अब नौ बजे से पहले ही बंद करना होगा। बता दें संक्रमण की बढ़ती दर को देखते हुए खासतौर पर अधिक प्रभावित जिला जम्मू, श्रीनगर सहित अन्य कुछ जिलों में सख्ती की तैयारी शुरू हो गई है।