कर्नाटक में 31 जनवरी से हटेगा नाइट कर्फ्यू, सभी बच्चों के लिए खुलेंगे स्कूल
Image Credit: Newsbyte
कोरोना की तीसरी लहर के कमजोर पड़ने के साथ ही कर्नाटक ने पाबंदियों को कम करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की विशेषज्ञों के साथ हुई बैठक से बाहर निकलने के बाद राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि 31 जनवरी से राज्य में नाइट कर्फ्यू लागू नहीं रहेगा। इसके साथ ही सरकार ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी कक्षाओं के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की इजाजत दे दी है।