पंजाब में भी फैला बर्ड फ्लू, मोहाली के दो पोल्ट्री फार्म की रिपोर्ट निकली पॉजिटिव
Image Credit: Twitter
पंचकूला के बाद पंजाब के मोहाली में भी बर्ड फ्लू फैला। यहां डेराबस्सी तहसील स्थित दो पोल्ट्री फॉर्म के नमूने जालंधर के बाद भोपाल लैब में भी पॉजिटिव मिले हैं। पुष्टि होने के बाद पंजाब सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसकी पुष्टि पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने ट्वीट कर की। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग जरूरी एहतियात, निगरानी व सैंपल जुटाने का काम करेगा।