महानदी में बाढ़ का खतरा, ओडिशा में 9 ने गंवाई जान
Image Credit: Shortpedia
ओडिशा में महानदी में बाढ़ का खतरा बढ़ा। बारिश से अब तक नौ लोग जान गंवा चुके हैं। महानदी पर बने हीराकुंड बांध 64 में से 40 गेट खुले। महानदी में बाढ़ से पुरी, कटक, जगतसिंहपुर और नयागढ़ जिलों के चपेट में आने की आशंका है। इसके अलावा अन्य नदियां भी उफान पर हैं। बालेश्वर से बहने वाली सुवर्णरेखा और बारतनी नदी खतरे के निशान पर बह रही है। भदरक में बाढ़ जैसे हालात हैं।