सर्वे: चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही में 9 सेक्टरों ने 3 करोड़ लोगों को दिया रोजगार
Image Credit: The news minute
श्रम मंत्रालय के सर्वे में बताया गया कि चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही में आईटी-बीपीओ, विनिर्माण सहित नौ क्षेत्रों ने कुल 3.08 करोड़ रोजगार दिए। आंकड़ा 2013-14 की समान तिमाही के 2.37 करोड़ रोजगार के मुकाबले 29% ज्यादा है। आंकड़े पारदर्शिता से जुटाए गए। इसका मकसद देश में रोजगार की वास्तविक स्थिति का आकलन कर सरकार की ओर से चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच पहुंचाना है।