बेरुत बंदरगाह में अब खतरनाक रसायन से भरे कंटेनर में रिसाव, पहले हुआ था रसायन हादसा
Image Credit: Shortpedia
रसायन हादसे के बाद अब बेरुत बंदरगाह में अब खतरनाक रसायन से भरे कंटेनर में रिसाव हो रहा है। पिछले हफ्ते बंदरगाह और लेबनान की राजधानी में हुए घातक धमाके के दौरान कुछ कंटेनरों में छेद हो गया था। बंदरगाह के मलबे के बीच काम कर रहे फ्रांसीसी और इतालवी रसायन विशेषज्ञों को अब तक 20 से अधिक कंटेनर मिले हैं जिनमें खतरनाक रसायन रखे हुए हैं। रिसाव को रोकने के लिए काम जारी है।