अब पुष्पराज जैन के घर आयकर छापा, सपा के हैं विधायक, लॉन्च किया था समाजवादी इत्र
Image Credit: News 18
कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर कार्रवाई करने के बाद आयकर विभाग ने अब पुष्पराज जैन के यहां छापा मारा। पुष्पराज जैन समाजवादी पार्टी के एमएलसी हैं और इन्होंने समाजवादी इत्र बनाया थ। 9 नवंबर को समाजवादी परफ्यूम लॉन्च हुआ था। सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की टीम सुबह 7 बजे पुष्पराज जैन के घर पहुंची। पीयूष जैन की तरह ही पुष्पराज जैन भी कन्नौज के इत्र कारोबारी हैं।