अब कोर्ट पहुंचा कृष्ण जन्मभूमि का मामला, मस्जिद हटाने की मांग
Image Credit: Shortpedia
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला भी कोर्ट पहुंच गया है। श्री कृष्ण विराजमान ने मुकदमा दायर कर 13.37 एकड़ की कृष्ण जन्मभूमि का स्वामित्व मांगा है। साथ ही शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग की है। अदालत में दाखिल मामले में कहा गया है, 'मुसलमानों की मदद से शाही ईदगाह ट्रस्ट ने श्रीकृष्ण से सम्बन्धित जन्मभूमि पर कब्जा कर लिया और ईश्वर के स्थान पर एक ढांचे का निर्माण कर दिया'।