अपराधी विकास दुबे के साथी उमाकांत ने किया सरेंडर, बोला- रहम करें
Image Credit: Shortpedia
कानपुर में बिकरू कांड में नामजद उमाकांत शुक्ला ने चौबेपुर थाने में सरेंडर कर दिया। उमाकांत परिवार के साथ गले में तख्ती लटकाए थाने पहुंचा। जिसमें उसने कानपुर कांड के बाद आत्मग्लानि की बात लिखी थी। उमाकांत शुक्ला ने पुलिस से रहम की गुहार लगाते हुए कहा, 'मैं सरेंडर करने आया हूं।' उमाकांत की बेटी ने पुलिस से हाथ जोड़कर गुजारिश की कि पुलिस उस पर रहम करे। उनका एनकांउटर न हो।