अमेरिका में बच्चों में ज्यादा फैल रहा ओमिक्रॉन संक्रमण, एक सप्ताह में औसतन 378 बच्चे भर्ती
Image Credit: Cbs 58
अमेरिका में ओमिक्रॉन संक्रमित बच्चों के ज्यादा मामलों से हड़कंप मचा है। संक्रमित बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार, 23 दिसंबर को लगभग 1,99,000 बच्चों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद 28 दिसंबर को एक सप्ताह में औसतन 378 बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए, जो पिछले सप्ताह के मुकाबले 66.1% ज्यादा थे।