म्यांमार में शुक्रवार को लोगों ने खुद को घर में कैद कर किया सेना का विरोध
Image Credit: shortpedia
म्यांमार में शुक्रवार को सैन्य शासन का विरोध अनूठे तरीके से किया गया है। लोगों ने खुद को घर में कैद कर किया विरोध प्रदर्शन। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर इस विरोध को 'साइलेंट स्ट्राइक' नाम दिया गया था। इस प्रदर्शन में समूचा देश साथ दिखा था। सुबह 10 बजे से शाम के चार बजे तक लोग घरों में ही रहे। दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा था।