रूसी टीवी चैनल के पूरे स्टाफ ने ऑन एयर दिया इस्तीफा
Image Credit: Sabrang India
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग हर दिन भयानक रूप लेती जा रही है। अब पुतिन को अपने घर में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में रूस के कई शहरों में लोगों ने पुतिन के इस कदम के खिलाफ प्रदर्शन किए। अब एक रूसी टेलीविजन चैनल के पूरे स्टाफ ने अपने अंतिम प्रसारण में 'नो टू वॉर' के संदेश के साथ लाइव ऑन-एयर इस्तीफा दिया।