सिविल लाइंस इलाके में हुई डेढ़ करोड़ की लूट का खुलासा, परिचित ने दी थी सूचना, 5 गिरफ्तार
Image Credit: The news minute
पुलिस ने सिविल लाइंस इलाके के चंदगीराम अखाड़े के पास हुई डेढ़ करोड़ रुपये की लूट का पर्दाफाश किया। दो मार्च को ये लूट हुई थी। इस दौरान 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीसीटीवी कैमरों से पहचान कर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस को मामले में अभी कुछ और आरोपियों की तलाश है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया जल्द ही बाकियों की गिरफ्तारी होगी।