क्रैश हुए चीनी विमान के 2 ब्लैक बॉक्स में से 1 क्षतिग्रस्त हालत में बरामद
Image Credit: Indian Express
चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दो ब्लैक बॉक्स में एक गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हालत में मिला। एक उड्डयन अधिकारी ने आज बताया कि 132 लोगों को ले जा रहे दुर्घटनाग्रस्त चीनी पैसेंजर विमान का एक ब्लैक बॉक्स बरामद हुआ। इस दौरान चीनी उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता लियू लुसोंग ने मीडिया से कहा कि चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस विमान का एक फ्लाइट रिकॉर्डर 23 मार्च को मिला।