कानपुर में बढ़ा जीका वायरस का प्रकोप, 66 हुई संक्रमितों की संख्या
Image Credit: the hindu
कोरोना वायरस महामारी के लगातार कम होते मामलों की बीच अब उत्तर प्रदेश में जीका वायरस ने परेशानी बढ़ा दी है। पिछले महीने भारतीय वायुसेना के एक वारंट ऑफिसर के जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से तेजी से इसके मामले बढ़ रहे हैं। कानपुर में शुक्रवार को भी 30 और लोगों को इससे संक्रमित पाया गया है। ऐसे में जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 66 हो गई है। इसने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।