असम में बाढ़ से 56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 109 लोगों की मौत
Image Credit: Shortpedia
असम में बाढ़ से 30 जिलों में 56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 109 लोगों की मौत हुई है। राज्य सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए 621 राहत शिविर केंद्र स्थापित किए हैं। राज्य आपदा राहत बल, राष्ट्रीय आपदा राहत बल, सर्कल कार्यालय समेत अन्य विभाग बचाव कार्य में लगे हुए हैं। अब तक 81,678 लोगों को बाढ़ प्रभावित राज्यों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।