चीन के असमान वेतन के विरोध में पाकिस्तानी श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान में चीनी सहयोगियों के मुकाबले पाकिस्तानी श्रमिकों को मिलने वाली असमान मजदूरी को लेकर चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सिंध प्रांत के कराची शहर में किया गए। श्रमिकों ने बताया, 'ऑरेंज लाइन मेट्रो ट्रेन परियोजना के लिए पंजाब मास ट्रांजिट अथॉरिटी द्वारा भर्ती किए गए चीनी कर्मचारियों को इन कर्मचारियों की तुलना में भारी वेतन मिल रहा है'। श्रमिकों को चीन से अलग ग्रेड प्रणाली भी दी जाती है।