बाघंबरी गद्दी मठ के उत्तराधिकारी पर आज होगा फैसला
Image Credit: Shortpedia
बाघंबरी गद्दी मठ के उत्तराधिकारी को लेकर आज फैसला होगा। इसके लिए पंचायती निरंजनी अखाड़े की बैठक बुलाई गई। हालांकि महंत नरेंद्र गिरि की मौत की जांच की संस्तुति होने और अभी षोडशी भंडारा न होने के चलते काफी संत बैठक को टालना चाहते हैं। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर महंत कैलाशानंद की मौजूदगी में पंच परमेश्वर की बैठक में मठ के उत्तराधिकारी का निर्णय लिए जाने का ऐलान हुआ।