नवीन के पार्थिव शरीर को चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान करेंगे पैरेंट्स
Image Credit: Twitter
यूक्रेन के खार्किव में रूसी गोलीबारी में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा के पैरेंट्स ने बेटे का पार्थिव शरीर चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान करने का फैसला किया। पिता ने कहा कि बेटा चिकित्सा के क्षेत्र में कुछ हासिल करना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कम से कम उसके शरीर का उपयोग बाकी मेडिकल स्टूडेंट्स कर सकेंगे। हम चिकित्सा अनुसंधान के लिए बेटे के शरीर को दान करेंगे।