दिल्ली के स्कूलों में देशभक्ति ध्यान के साथ शुरू होगा देशभक्ति का कोर्स
Image Credit: The Hindu
दिल्ली सरकार के स्कूलों में लागू होने वाले देशभक्ति पाठ्यक्रम की पढ़ाई पांच मिनट के देशभक्ति ध्यान से शुरू होगी। बच्चों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की गहरी भावना विकसित करने, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों की गहरी समझ बनाने के लिए देशभक्ति पाठ्यक्रम पूरी तरह तैयार है। आज शहीद भगत सिंह की जंयती पर सीएम केजरीवाल छत्रसाल स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान इस पाठ्यक्रम को लॉन्च करेंगे।