चेन्नई में रिकॉर्डतोड़ बारिश से लोग परेशान, बाढ़ की चेतावनी जारी
Image Credit: Shortpedia
चेन्नई और उपनगरीय इलाकों में रात भर भारी बारिश होने से जगह-जगह जलजमाव की स्थिति हो गई। जलजमाव के कारण यातायात सेवा प्रभावित हैं। इस बीच चेन्नई के दो जलाशयों से पानी छोड़े जाने की तैयारी के बीच अधिकारियों ने रविवार को लोगों को बाढ़ की चेतावनी जारी की। कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों के कई उपनगरों में शनिवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हुई और रात भर बारिश होती रही।