रूस, ऑस्ट्रेलिया और चीन जैसे देश भारतीय आम के मुरीद; वेबसाइट पर आए 34 लाख हिट्स
Image Credit: Shortpedia
भारतीय आम को दुनियाभर में मशहूर बनाने के लिए राष्ट्रीय मैंगो डेटाबेस वेबसाइट बनाई गई थी। जिसपर एक साल में करीब 34 लाख हिट्स आए है। जिनमें से 7 लाख हिट्स भारतीयों के तो 27 लाख विदेशियों के हैं। भारतीय आम के स्वाद, पौष्टिक तत्व, आकर्षक रंग, किस्म, गुणवत्ता और उपयोगिता को लेकर दुनियाभर में सर्च रिजल्ट बढ़े हैं। सर्च करने वालों में रूसी, ऑस्ट्रेलियाई और चीनी लोग शामिल हैं।