पेरू में आया 5.5 तीव्रता का भूकंप, प्रिंस एडवर्ड आइलैंड क्षेत्र में लगे 6.3 तीव्रता के झटके
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुरुवार रात को आए भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। बता दें अकारी से 56 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में भूकंप आया था। भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने यह जानकारी दी। इसके अलावा प्रिंस एडवर्ड आइलैंड क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की जानकारी दी