पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि जारी, छह दिन में पांचवीं बार बढ़े दाम
Image Credit: Shortpedia
आज देश में एक बार फिर तेल के दामों में इजाफा हुआ है। पिछले छह दिन में ये पांचवीं बार है जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। आज पेट्रोल की कीमत में 50 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 55 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। पिछले छह दिन में पेट्रोल 3.70 रुपये और डीजल 3.75 रुपये महंगी हो चुकी है। इससे पहले चारों दिन पेट्रोल-डीजल में 80-80 पैसे का इजाफा किया गया था।