90 प्रतिशत प्रभावी है फाइजर की एंटी वायरल गोली, ओमिक्रॉन पर भी दिखा रही असर- डाटा
Image Credit: Newsbyte
अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर इंक द्वारा कोरोना वायरस के खिलाफ तैयारी की गई एंटी वारयल गोली पैक्सलोविड अंतिम विश्लेषण में भी उच्च जोखिम वाले मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने और मौतों को रोकने में 90 प्रतिशत तक कम करने वाली पाई गई है। इसी तरह यह गोली हाल में लैब में किए गए परीक्षणों में कोरोना वायरस के 32 म्यूटेंट वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ भी असरकारक मिली है। ऐसे में यह दुनिया के राहत की खबर है।