पालम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने सीडीएस रावत, ब्रिगेडियर लिड्डर और अन्यों को किया नमन
Image Credit: shortpedia
दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम को हेलीकाप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर और 10 अन्य सैन्यकर्मियों के पार्थिव शरीर विमान से उतारे गए। वहां का दृश्य बेहद भावुक औऱ हृदयविदारक था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर जान गंवाने वाले शूरवीरों को नमन किया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने दिवंगत सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।