कवि सुब्रमण्यम भारती की 100वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट
Image Credit: Shortpedia
तमिलनाडु के महान कवि सुब्रमण्यम भारती की आज 100वीं पुण्यतिथि है। पीएम मोदी ने उनके योगदान को याद करते हुए ट्वीट किया कि महान कवि सुब्रमण्यम भारती को श्रद्धांजलि। हम उनकी समृद्ध विद्वता,अपने राष्ट्र के लिए उल्लेखनीय योगदान, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण पर महान आदर्शों को याद करते हैं। एक वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें दिसंबर 2020 में पीएम मोदी ने महान कवि पर अपने विचार व्यक्त किए।