डॉक्टर्स डे पर बोले पीएम- भगवान का रूप होते हैं डॉक्टर, महामारी से जंग में कई डॉक्टर्स ने दिया बलिदान
Image Credit: YouTube
डॉक्टर्स डे के मौके पर पीएम मोदी बोले- कोरोना के दौरान डॉक्टरों की सेवा हमारे लिए प्रेरणा है। मैं 130 करोड़ भारतीयों की ओर से उनका आभार व्यक्त करता हूं। जब देश कोविड के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ रहा है, डॉक्टरों ने लाखों लोगों की जान बचाई है, कई डॉक्टरों ने अपने अथक प्रयासों में अपना बलिदान भी दिया है, मैं उन सभी आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।