सर्दी-जुकाम के चलते पोप फ्रांसिस ने रद्द की धार्मिक यात्रा, पहली बार हुआ ऐसा
Image Credit: Shortpedia
सर्दी-जुकाम से परेशान पोप फ्रांसिस ने धार्मिक यात्रा रद्द की। यात्रा रविवार दोपहर से आरंभ होती। रविवार के संबोधन में वो अस्वस्थ दिखे। ऐसा पहली बार है कि पोप फ्रांसिस ने स्वास्थ्य कारणों के चलते कोई कार्यक्रम रद्द किया हो। पोप फ्रांसिस इससे पहले बुधवार को लोगों को दिखे थे। पोप फ्रांसिस यौन शोषण के दोषी पादरी रॉबिन वडक्कमचेरी को केरल की चर्च से बर्खास्त करके भी चर्चाओं में हैं।