लखीमपुर हिंसा में मारे गए लोगों के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, जानें मौत की वजह
Image Credit: Live 7tv
लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों के उपद्रव के बाद भड़की हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। दोनों पक्ष से मृत लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी की मौत गोली लगने से नहीं हुई है। सभी की एंटी मॉर्टम इंजरी से मौत हुई है। रिपोर्ट में सामने आया कि किसी की मौत घसीटने से तो किसी की लाठी-डंडों की पिटाई से हुई है।