राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया में लगाया आपातकाल, ऊर्जा संयंत्र से डीजल बहने के बाद लिया फैसला
Image Credit: Shortpedia
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया में आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी है। एक ऊर्जा संयंत्र भंडारण केन्द्र से लगभग 20 हजार टन डीजल बहने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने इस बहाव से होने वाली क्षति को कम-कम पैमाने पर रोकने का आदेश दिया। घटना नॉरिल्स्क शहर के बाहरी इलाके में हुई। वहीं आंबरनया नदी में ईंधन के मिलने से रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं।