पुदुचेरी के मंत्री कंदासामी और कमलाकन्नन संक्रमित, मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने दी जानकारी
Image Credit: Shortpedia
पुदुचेरी सीएम वी नारायणसामी ने बताया कि, 'मंत्रिमंडल के 2 मंत्री, कंदासामी और कमलाकन्नन कोरोना पॉजिटिव हैं। वे अपने कर्तव्यों के निर्वहन में जनता और अधिकारियों के साथ आगे बढ़ रहे थे। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए बाकियों से मेरी अपील है कि वो जांच करवाएं।' पुदुचेरी में कुल कोरोना के कुल संक्रमित मामले 5,624 रहे, जिनमें से 3,355 ठीक हुए, 89 मरे, 2,180 अभी सक्रिय हैं।