पंजाब के किसान का कुंडली बॉर्डर पर लटका मिला शव
Image Credit: Amar Ujala
सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के एक किसान का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक किसान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का निवासी था। उसका शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि मृतक किसान भारतीय किसान यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल के संगठन का सदस्य था।