राफेल, तेजस, सुखोई और चिनूक आज दिखाएंगे अपनी ताकत
Image Credit: Shortpedia
भारतीय वायुसेना हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में 89वां एयरफोर्स डे मनाने जा रही है। इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से आज आसमान में राफेल, तेजस और सुखोई उड़ेंगे। चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत, वायुसेना प्रमुख, नेवी और थल सेना प्रमुख समारोह में मौजूद रहेंगे। इस दौरान चिनूक भी अपनी ताकत दिखाएगा। वायुसेना के आनरेरी ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर के भी कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है।