चेतक हेलिकॉप्टरों के डायमंड जुबली पर बोले राजनाथ सिंह
Image Credit: Pib
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चेतक हेलिकॉप्टरों के डायमंड जुबली कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा पिछले कुछ वर्षों की घटनाओं को देखकर सरकार ने डिफेंस प्रोडक्शन में आत्मनिर्भरता पर बल दिया। अतीत में हम डिफेंस प्रोडक्शन के क्षेत्र में अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पाए। महाराणा प्रताप के वफादार, और भरोसेमंद घोड़े की तरह, चेतक हेलिकॉप्टरों ने भी दशकों तक युद्ध और शांति में हमारे देश की सेवा की।